[ad_1]

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
– फोटो : संवाद
ख़बर सुनें
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के भूपपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार देर शाम कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महेंद्र पाल सिंह उर्फ गल्लू सैनी पर गोलियां चलाईं। हालांकि महेंद्र पाल बाल-बाल बच गए।
इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हमलावर हमले के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी व एसएचओ पांवटा समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। आसपास मौजूद सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
[ad_2]
Source link