Sirmour News: 12वीं की मेरिट में 7वें स्थान पर आईं नाहन की जैसल ठाकुर

[ad_1]

Sirmour News: Nahan's Jaisal Thakur came 7th in 12th merit list

नाहन की जैसल ठाकुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पुनर्मूल्यांकन परिणाम के बाद कॅरियर अकादमी स्कूल नाहन की 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की छात्रा जैसल ठाकुर ने 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही जैसल ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

जैसल की इस सफलता पर संस्थान में खुशी की लहर है। जैसल ने बताया कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं। अकादमी स्कूल के अध्यक्ष एसएस राठी, निदेशक मनोज राठी, ललित राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी, उपप्रधानाचार्य रोज डिसूजा ने छात्रा को बधाई दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *