[ad_1]
विस्तार
सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुलौली के पूर्व प्रधान लल्ला सिंह (53) गांव के कोटेदार भी थे। शुक्रवार रात वह घर के बाहर बने कमरे में नौकर कल्लू के साथ सोए थे। शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब कल्लू सोकर जगा तो पास लेटे लल्ला खून से लथपथ पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। पास ही खून से सना हथौड़ा पड़ा हुआ था।
कल्लू ने शोर मचाया तो अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें – शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली
ये भी पढ़ें – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मिले 1.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5.63 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ,प्रभारी निरीक्षक अपराध वीरेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक लल्ला से जमीन खरीदने बेचने के साथ ही रुपए उधार भी देता था। अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link