[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवान में 3 जनवरी को फाइनेंस कंपनी के फिल्ड ऑफिसर से लूट एवं उसकी हत्या मामले में आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 3 जनवरी की रात में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा हुसैनगंज क्षेत्र के हबीबनगर-सहबाजपुर के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के फिल्ड स्टाफ नीरज कुमार को गोली मारकर बैग सहित नगद रुपया एवं मोटर साइकिल लूट लिया गया था।
गोली लगने से नीरज कुमार की मौत हो गई थी। इसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है। जिसमें लाइनर सहित घटना में संलिप्त सभी 6 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, लूटी गई मोटर साइकिल, नगद रुपये सहित सभी चीजों को बरामद कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान
प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लूट एवं हत्या मामले में आरोपियों की पहचना कर ली गई है। जिनकी पहचान सोनू कुमार यादव पिता हरिद्वार चौधरी, साहिब अली पिता सुबराती मियां, विश्वास कुमार यादव पिता पशुराम यादव, आशुतोष यादव उर्फ काजू पिता हरे राम यादव, शैलेश कुमार यादव पिता फुलवारी यादव, अरुण सिंह पिता संजीत सिंह, शामिल हैं। वहीं इसमें शैलेश यादव पिता फुलवारी चौधरी, साकिन हबीबनगर, थाना हुसैनगंज इस घटना का मुख्य सुत्रधार है, जो लाइनर का काम कर रहा था। इसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि इनकी मां सुगान्ती देवी भारत फाइनेंस कंपनी की ग्राहक है, जिसके कारण फाइनेंसकर्मी नीरज कुमार (मृतक) के हबीबनगर-सहबाजपुर आने पर इनके द्वारा रुपया जमा करने की बात की जानकारी शैलेश यादव को थी।
कैसे की थी हत्या
शैलेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना की योजना बनाई एवं योजनाबद्ध तरीके से शहबाजपुर से आगे पूर्व से मोटर साइकिल के साथ घात लगाए हुए था। वहीं जब नीरज कुमार जैसे ही घटनास्थल वाले स्थान पर पहुंचा तभी घात लगाए अपराधकर्मियों ने कलेक्शन का रुपये से भरा बैग छिनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर अपराधकर्मियों ने नीरज कुमार को गोली मार दी।
[ad_2]
Source link