[ad_1]
Worldwide Active Users On Social Media : कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है. जब इंसान को किसी भी चीज की सख्त जरूरत होती है, तो वह किसी न किसी तरह उसे हासिल कर ही लेता है. ठीक इसी तरह इंटरनेट के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच सोशल मीडिया की जरूरत महसूस की गई और लोगों को आपस में जोड़ने के लिए फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम काे डेवलप किया गया, ताकि एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा कर सकें, एक दूसरे की भावनाओं को समझ सकें. अब इसका क्रेज दुनियाभर में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ही में एक रिसर्च में दावा किया गया कि दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस समय सोशल मीडिया में एक्टिव है. ज्यादातर लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिक-टॉक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं. रिपोर्ट यह भी बताती है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 3.7 प्रतिशत लोगों की संख्या सोशल मीडिया पर बढ़ी है.
[ad_2]
Source link