Solan News: अब ट्रक ऑपरेटर और अदाणी समूह के बीच एसडीएम करवाएंगे सहमति

[ad_1]

उपायुक्त कार्यालय में बैठक।

उपायुक्त कार्यालय में बैठक।
– फोटो : संवाद

ख़बर सुनें

अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट को शुरू करने के लिए ट्रक ऑपरेटर और अदाणी समूह के बीच एसडीएम सहमति करवाएंगे। इसके लिए ट्रक ऑपरेटर यूनियन, सीमेंट कंपनी की उपमंडलाधिकारी अर्की की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत करेगी। आठ ट्रांसपोर्ट यूनियन के तीन-तीन पदाधिकारी, कंपनी प्रबंधक और एसडीएम कमेटी में होंगे। उपपुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट, सहायक पंजीयक सहकारी समिति के अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन और श्रम अधिकारी प्रशासन का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमेटी के गठन के लिए अदाणी समूह और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों को अपने प्रतिनिधियों के नाम एसडीएम अर्की केश्वराम कोहली को देने होंगे।

दो दिन में बैठक करने के आदेश दिए गए हैं। मामले का समाधान करने के लिए उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी की अध्यक्षता में तीन बैठकें हो चुकी हैं। बुधवार को हुई बैठक में कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। शनिवार को हुई बैठक भी बेनतीजा रही थी। बुधवार को बैठक में कंपनी प्रबंधक समेत आठ ट्रांसपोर्टर यूनियन के 32 पदाधिकारियों ने भाग लिया था। यह बैठक सुबह 11:15 से 12:45 बजे तक चली। इसमें भी उपायुक्त ने दोनों पक्षों की बात सुनी। बैठक के लिए कंपनी प्रबंधक सुबह 10:35 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसी के साथ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी भी बैठक के लिए समय पर पहुंच गए। 

ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त उपायुक्त संजय स्वरूप, एसडीएम अर्की केशव राम, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा, महाप्रबंधक डीआईसी एलआर वर्मा, राज्य ट्रांसपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा अंबुजा सीमेंट प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह है मसला
ट्रक यूनियन ने कंपनी को हिल एरिया में 10.58 रुपये और समतल क्षेत्र में 05.29 रुपये में कार्य करने का ऑफर दिया बीती बैठक में दिया था। वर्तमान रेट पर ट्रक चलाकर 31 मार्च, 2023 तक अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए कंपनी को ऑफर दिया है। कंपनी इसे मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्हें प्लांट शुरू करने के लिए कहा है और 31 मार्च से पहले गणना के मुताबिक अपनी बात रखने और नेगोशिएसन की बात कही है। कंपनी छह रुपये का फार्मूले से ही माल ढुलाई का किराया देने की बात कर रही है। 

कमेटी में रखी जाएगी पूरी बात
अभी कंपनी के साथ किसी भी प्रकार की नेगोशिएसन नहीं हुई है। दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटर यूनियन और अदाणी ग्रुप की बैठक होगी। इसमें सहमति नहीं बनती है तो उपायुक्त के समक्ष फिर बात रखी जाएगी। बड़ी बैठकों में किसी भी प्रकार की गणना नहीं होती है। जिला प्रशासन ने एसडीएम अर्की की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। कंपनी की छह रुपये प्रति किलोमीटर की गणना तर्कसंगत नहीं है। इसलिए बैठक में ट्रांसपोर्टर अपनी गणना का विस्तार बताएंगे। उम्मीद है कि इसमें दोनों पक्ष अपनी गणना के मुताबिक आगामी फैसला लेंगे। – नरेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा

ट्रक ऑपरेटर यूनियन और अंबुजा प्लांट के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई है। इसमें एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला लिया गया है। वीरवार को बैठक में दोनों पक्षों को एसडीएम सुनेंगे और कुछ सहमति बनाएंगे। कंपनी भी नहीं चाहती है कि प्लांट बंद रखा जाए। बैठक में ही कोई हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। – कृतिका कुलहरी, उपायुक्त, सोलन

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *