Solan News: ई-नाम में सेब का कारोबार गिरा, टमाटर से तीन करोड़ की बढ़ोतरी

[ad_1]

Solan News: Tomato business increased by three crore rupee in eNAM

टमाटर
– फोटो : संवाद

विस्तार


प्रदेश में भारी बारिश के बीच टमाटर और सेब के उत्पादन में भी 50 फीसदी गिरावट आई है। वहीं इससे मंडी के कारोबार में भी कमी दर्ज की गई है। इसका असर ऑनलाइन मंडी में सेब कारोबार पर भी पड़ा है और यह 9 करोड़ कम हुआ है। उधर टमाटर के कारोबार में तीन करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर और सेब से इस बार 11.61 करोड़ का कारोबार ही हो पाया है। पिछले वर्ष यह कारोबार 17.69 करोड़ रहा था।

इस बार सेब की सबसे कम ऑनलाइन खरीद हुई है। वहीं ई-नाम से ऑक्शन से हुई किसान-बागवानों के उत्पादनों की खरीद की राशि उन्हें 24 घंटे के अंदर बैंक खाता में ट्रांसफर हो रही है। इस वर्ष सेब और टमाटर की पैदावार बीते साल के मुकाबले कम हुई है। अभी तक सोलन और परवाणू सेब मंडी से करीब 2732.33 क्विंटल सेब की ऑनलाइन खरीद हुई है। इससे सिर्फ 2.80 करोड़ का कारोबार हो चुका है।

पिछले वर्ष पूरे सीजन में 17694.97 क्विंटल सेब से 11.81 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस वर्ष 14573.55 क्विंटल टमाटर ई-नाम से खरीदा गया है। इससे 8.81 करोड़ का कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष 35891.11 क्विंटल टमाटर से सिर्फ 5.88 करोड़ का ही कारोबार हो पाया था। किसानों को इस बार सीजन की शुरूआत में अच्छे दाम मिले। सोलन, सिरमौर का लहसुन सोलन मंडी से देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता हैं। जिला सोलन के करीब 400 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार की जाती हैं।

ई-नाम पोर्टल समेत ई-नेम एप की सुविधा  किसान-बागवानों को दी गई है। इस बार सेब और टमाटर का उत्पादन कम रहा है। टमाटर के अच्छे दाम मिलने से कारोबार बढ़ा है, जबकि सेब की ई-नाम से कम खरीद से कारोबार कम हुआ है। – डॉ. रविंद्र शर्मा, सचिव, मंडी समिति सोलन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *