Solan News: टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में उछाल, 50 रुपये किलो बिकी

[ad_1]

himachal Solan News: farmers get good price of capsicum in solan

शिमला मिर्च
– फोटो : संवाद

विस्तार


टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में भी तेजी आ गई है। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी, जबकि इसके दाम 10 से 20 रुपये के बीच थे। वीरवार को सोलन शहर के आसपास के क्षेत्रों से करीब 20 क्विंटल शिमला मिर्च पहुंची। जिसकी बोली 30 रुपये से शुरू हुई। वहीं 50 रुपये तक मिर्च की अंतिम बोली गई। मंडी में मिर्च प्लास्टिक के बोरियों में बेची जा रही है।

वहीं पिछले करीब दो सप्ताह से टमाटर के दाम स्थिर हैं। टमाटर का क्रेट 1,600 से 2,300 रुपये तक बिक रहा है। उत्पादों के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं। लोग टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, बीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं। सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है।

किसान पिछले तीन वर्षो से टमाटर के अच्छे दाम न मिलने को लेकर चिंतित थे। अभी तक सोलन सब्जी मंडी में करीब 42000 हजार क्रेट और 2532 मीट्रिक टन शिमला मिर्च पहुंच चुकी है। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि किसानों को टमाटर के साथ शिमला मिर्च के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च की बाहरी राज्यों से मांग बढ़ रही है। किसानों को उत्पादों के सही दाम मिल रहे हैं। शिमला मिर्च 20 से 50 रुपये प्रति किलो और टमाटर 92 रुपये किलो तक बिक रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *