[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर शिवालिक नगर में प्रवासी महिला कामगार की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला निजी बस की चपेट में आई है। मृतक महिला बिहार की रहने वाली थी। दो दिन पहले ही महिला कामगार पूजा ने दवा कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन की थी। शुक्रवार को महिला का तीसरा ही दिन था।
पुलिस के अनुसार बिहार राज्य के छपरा जिले की एकमा तहसील गांव सोभन की 27 वर्षीय पूजा पत्नी लालू मेहतो बरोटीवाला के साथ हरियाणा के मंड़ावाला में किराए के मकान में रहती थी। वर्तमान झाड़माजरी की एक दवा फैक्टरी में काम करती थी। सुबह साढ़े 8 बजे वह ड्यूटी पर जा रही थी तो सड़क पार करते हुए एक निजी बस की चपेट में आ गई। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी के अस्पताल में पहुंचाया गया।
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने बस को सीज करने के बाद चालक के हिरासत में ले लिया है। महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
दो दिन पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी महिला ने
पुलिस के अनुसार महिला हरियाणा के मंडावाला के शिव बिहारी कालोनी में अपने पति लालू मेहतो व दो बच्चों को साथ रहती थी। पिछले डेढ साल से वह बद्दी आई थी लेकिन बच्चे छोटे होने के कारण वह कमरे पर ही रहती थी।
बच्चे बड़े हो जाने पर वह 6 दिंसबर को झाड़माजरी की केप टाप कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। शुक्रवार को जब वह ड्यूटी जा रही थी तो उसकी मकान मालिक की पत्नी भी साथ थी। सडक़ पार करते ही वह बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
[ad_2]
Source link