Solan News: सोलन कॉलेज में याद किए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल

[ad_1]

Iron man Sardar Vallabhbhai Patel remembered in Solan College

सोलन कॉलेज में याद किए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल
– फोटो : संवाद

विस्तार


 राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनएसएस इकाई की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन के बारे में जाना। इस दौरान  वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके बाद लगभग 150 स्वयंसेवियों ने राष्ट्र एकता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर एनएसएस के प्रभारी डॉक्टर घनश्याम सोनी और डॉ. प्रियंका मुल्तानी मौजूद रहे। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल तथा राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में स्वयंसेवियों को विस्तार से बताया तथा स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *