[ad_1]

हरिद्वार
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शनिवार तक लागू यातायात प्लान के बाद अब हरिद्वार पुलिस ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व का रूट प्लान जारी कर दिया है। वाहनों के आने-जाने वाले रूट और पार्किंग स्थल निर्धारित कर दिए हैं, जबकि आज रविवार की शाम चार बजे से सोमवार की रात 10 बजे तक शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोमवती स्नान पर्व को लेकर यातायात रूट प्लान लागू कर दिया गया है। रविवार की रात से सोमवार तक प्लान लागू रहेगा।
यहां पार्क किए जाएंगे वाहन
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर काॅलेज ख्याति ढाबा गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक की तरफ से वाहन आने के बाद यातायात का दबाव बढ़ने पर अलकनंदा-दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर- कोर कॉलेज ख्याति ढाबा गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन सिंहद्वार-देशरक्षक तिराहा बूढ़ीमाता श्रीयंत्र पुलिया से आने वाले वाहनों के लिए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर- नारसन-मंगलौर, नगला इमरती-लक्सर-फेरुपुर-जगजीतपुर- एसएम तिराहा शनि चौक मातृसदन पुलिया से वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
- पंजाब/ हरियाणा-सहारनपुर मंडावर भगवानपुर- सालियर-बिजौली चौक- एनएच 344 होते हुए नगला इमरती कोर कालेज बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी की तरफ से आने वाले वाहनों को यातायात दबाव बढ़ने पर अलकनंदा-दीनदयाल पतद्वीप-चमगादड़ टापू में पार्क किया जाएगा।
- यातायात दबाव बढ़ने पर पंजाब/ हरियाणा-सहारनपुर मण्डावर भगवानपुर सालियर-बिजौली चौक एनएच 344 होते हुए नगला इमरती फोर कालेज बहादराबाद बाईपास हरिलोक तिराहा गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन सिंहद्वार देशरक्षक तिराहा-बुढ़ीमाता श्रीयंत्र पुलिया से वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
Somvati Amavasya 2023: 255 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, ऐसा करने से बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
[ad_2]
Source link