[ad_1]

वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर सोनांचल को करीब पांच करोड़ की सौगात दी। उन्होंने जिले में विकास की 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें नगर पालिका क्षेत्र में 80 लाख से बहुद्देश्यीय हाल का निर्माण भी शामिल है।
केंद्रीय मंत्री ने नीति आयोग के आकांक्षी जिले में शामिल सोनभद्र को गोद लिया है। अपनी सांसद निधि के अलावा वह विभिन्न माध्यमों से जिले के विकास में योगदान देते रहे हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को सभी परियोजनाएं समय सीमा के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए।
कहा कि सोनभद्र को विकास की दौड़ में अन्य जिलों के समकक्ष लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। करीब 5.03 करोड़ रुपये की यह 52 परियोजनाएं भी इसका हिस्सा हैं। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा से लगकर समय सीमा में इन कार्यों को पूर्ण कराएं, जिससे स्थानीय लोगों को शीघ्र इसका लाभ मिलने लगे। कार्यक्रम में डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, पीडी आरएस मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
[ad_2]
Source link