[ad_1]

कांग्रेस नेता पर मानहानि का मुकदमा दर्ज
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने भाजपा विधायक भूपेश चौबे की तहरीर पर कांग्रेस के लल्लन कुमार के खिलाफ मानहानि व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक का कहना है कि लल्लन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए कूटरचित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का कार्य किया गया है।
पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश चौबे ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा द्वारा अगरतला (त्रिपुरा) में जनविश्वास यात्रा के समापन पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया गया। उनका सम्बोधन मीडिया, सोशल मीडिया सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। महोदय, मुझे बेहद मानसिक कष्ट हुआ, जब मैनें देखा कि कांग्रेस पार्टी के ललन कुमार जो कि सोशल मीडिया पर अपने को काँग्रेस पार्टी का मीडिया कन्वीनर लिखे है। 13 जनवरी, 2023 को दोपहर लगभग 12 बजे, अपने वेरीफाइड ट्लीटर एकाउंट (@Lalan KumariNC) एवं वेरीफाइड फेसबुक पेज (Lalan Kumar) से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा का जानबूझ कर कूटरचित वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया है। ऐसा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी की छवि को धूमिल करने के का कार्य किया है। ललन कुमार का यह कृत्य अत्यन्त अशोभनीय, निन्दनीय शर्मनाक एवं विधि विरुद्ध है। इनका यह कार्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म का गैर कानूनी तरीके से किया गया दुरुपयोग एवं आपराधिक कृत्य है। प्रभारी कोतवाल ऐश खान का कहना है कि विधायक की तहरीर पर आरोपी लल्लन के खिलाफ मानिहानी औऱ आईटी एक्ट का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Source link