Sonebhadra Crime: फोन कर धमकी दी, फिर एक घंटे बाद धू-धू कर जली बरामदे में रखी दो बाइक, सकते में लोग

[ad_1]

Sonebhadra Crime: Threatened by calling, then after an hour two bikes kept in the verandah were burnt

फोन कर धमकी दी, फिर एक घंटे बाद धू-धू कर जली बरामदे में रखी दो बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बे से महज सौ मीटर दूर किराए के मकान में चल रहे कम्प्यूटर सेंटर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अगलगी से बरामदे में रखी दो बाइके जल गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Varanasi Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो चालक को मारी टक्कर, BHU ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

कस्बे से सौ मीटर दूर स्थित मकान में किराए पर कम्प्यूटर सेंटर संचालित होता है। सेंटर संचालक सोनी सिंह ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसे मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। जान से मारने की भी दी थी। सोमवार की रात करीब नौ बजे भी उसने फोन किया। इसके एक घंटे बाद ही आग लग गई। आग लगने से बरामदे में रखी एक बाइक और एक स्कूटी जलकर नष्ट हो गया। जब धुआं निकलने लगा तो लोग बाहर निकले। दोनों वाहनों को धू-धूकर जलता देख दंग रह गए। शोर मचाते हुए आग बुझाने में लग गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते इसके पहले दोनों बाइक जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *