SPU Mandi: एसपीयू में वीसी चयन के लिए 30 नवंबर तक मांगे आवेदन

[ad_1]

Raj Bhavan Himachal Pradesh invited application for VC post in SPU Mandi

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजभवन सचिवालय ने वीरवार को इस बाबत विज्ञापन जारी कर 30 नवंबर को शाम पांच बजे तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदनों की सर्च कमेटी छंटनी करेगी। संभावित है कि दिसंबर में एसपीयू को नया कुलपति मिल जाएगा। यूजीसी के रेगुलेशन-2018 में दी गई शर्तों और एचपीयू एक्ट 1970 के सेक्शन 12(1) में दी गई पात्रता शर्तों के अनुरूप कुलपति की नियुक्ति होगी।

विवि के कुलाधिपति राज्यपाल के सचिव की ओर से पद के लिए वीरवार को विज्ञापन जारी किया गया। विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों के भीतर यानी 30 नवंबर (शाम पांच बजे) तक तक पद के लिए राजभवन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पद के लिए पात्रता शर्तों और आवेदन संबंधित ब्योरा राजभवन हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आवेदनकर्ताओं को दिए फार्मेट में ही आवेदन करना होगा। इसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन ऑनलाइन करना होगा और इसकी हार्ड कॉपी भी सचिव राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कार्यालय में जमा करवानी होगी। कुलपति के पद के लिए कम से कम दस साल तक उच्च शिक्षण संस्थान में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दी हों, प्रोफेसर स्तर के पद पर बतौर डीन, विभागाध्यक्ष या यूनिवर्सिटी में निदेशक स्तर के पद पर पांच साल का प्रशासनिक सेवाएं देने का अनुभव होना चाहिए।

बोर्ड ऑफ स्टडीज, एकेडमिक काउंसिल, कार्यकारिणी परिषद या बोर्ड आफ मैनेजमेंट सीनेट में सांविधानिक पद पर कार्य करने का अनुभव, सरकारी विभाग या स्वायत्त संस्था में पहले से सेवाएं दे रहे आवेदनकर्ता को तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, जिसमें विजिलेंस क्लीयरेंस आदि देना होगा। पद के लिए आवेदनकर्ता तय फार्मेट में दी गई जानकारी की सत्यता को लेकर शपथपत्र, सेल्फ डेक्लेरेशन भी देनी होगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति के लिए बीते सप्ताह ही 24 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *