SPU Mandi: बीएससी, एमएससी फिजिक्स इंटिग्रेटेड कोर्स की काउंसलिंग 25 को

[ad_1]

SPU Mandi  BSc MSc Physics Integrated Course counselling from 25 July 2023

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरदार पटेल विवि की ओर से बीएससी, एमएससी फिजिक्स के पांच साल के इंटिग्रेटेड कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काउंसलिंग 25 जुलाई को होगी। कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर ही चयन किया जा रहा है। ऐसे में विषय में 60 प्रतिशत अंक होना बहुत जरूरी हैं। कोर्स में मेरिट के आधार पर ही एडमिशन दी जाएगी।

काउंसलिंग में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सूचना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि बीएससी, एमएससी फिजिक्स इंटिग्रेटेड कोर्स के लिए 15 सीटें सब्सिडाइज्ड और 5 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड होंगी। विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर कम डीन एकेडमिक अफेयर प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि पांच वर्षीय कोर्स की प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवा वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *