Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौके पर ही मौत

[ad_1]

Accident in Rishikesh-Badrinath highway Car and dumper collide doctor dies Srinagar Uttarakhand news in hindi

हादसा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय ( 54 ) पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें…Makar Sankranti: देव डोलियां ने किया स्नान, ढोल-नगाड़ों के साथ मां गंगा की जयकारों से गूंजी नगरी, तस्वीरें

एसएसआई कीर्तिनगर कुंवर राम आर्या ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *