Student Union Election: उत्तराखंड के कॉलेजों में चुनाव आज, सुबह मतदान, शाम को घोषित होंगे परिणाम

[ad_1]

Uttarakhand Student union elections 2023 in colleges and Universities today voting and Result All Update

छात्रसंघ चुनाव की तैयारी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


प्रदेश के 119 राजकीय और 21 अशासकीय महाविद्यालयों में से अधिकतर में आज छात्र संघ चुनाव होंगे। सहायक निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. दीपक पांडे के मुताबिक चुनाव को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन विश्वविद्यालय परिसरों में भी चुनाव होंगे। कुछ महाविद्यालयों में निर्विरोध चुनाव हो चुके हैं।

उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक के मुताबिक महाविद्यालयों में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी दिन शपथ ग्रहण होगा।

चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्रा, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होगा। चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

President Uttarakhand Visit: तीन दिवसीय दौर पर कल उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *