[ad_1]

एबीवीपी ने निकाली रैली
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है। महासचिव पद पर जीत का रिकॉर्ड कायम करने वाले आर्यन छात्र संगठन ने इस बार अध्यक्ष पद पर दावा ठोक दिया है। इस पद पर 14 साल से एबीवीपी या उसके बागियों का कब्जा रहा है।
डीएवी छात्रसंघ चुनाव के इतिहास पर नजर डालें तो बीते 14 साल से अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का ही कब्जा है। हर साल कोशिश करने के बावजूद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के हाथों से जीत दूर है। इस साल नए सिरे से एबीवीपी के सामने एनएसयूआई ने दम तो ठोका है, लेकिन करीब 12 साल से महासचिव पद पर जीत का रिकॉर्ड बना रहे आर्यन संगठन ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
VIDEO : छात्रसंघ चुनाव…डीएवी कॉलेज में ABVP ने निकाली संकल्प रैली, दिखाया शक्ति प्रदर्शन
कभी महासचिव पद पर आर्यन के प्रत्याशी को मिलने वाले वोट का लाभ अपेक्षाकृत एबीवीपी को मिलता रहा है। ऐसे में इस बार देखने वाली बात होगी कि आर्यन संगठन एबीवीपी व एनएसयूआई के सामने अपनी झोली में कितने वोट डाल पाएगा। क्या एबीवीपी का विजय रथ रुकेगा या एनएसयूआई को जीत नसीब होगी? क्या आर्यन महासचिव के बजाए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करेगा? सात नवंबर को मतगणना के साथ ही इन दिलचस्प सवालों का जवाब मिलेगा।
[ad_2]
Source link