[ad_1]

कार्रवाई करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गोपालगंज में यूपी के शराब माफियाओं ने बिहार पुलिस की टीम पर हमला किया है। फिर पुलिस ने भी कार्रवाई की जिसके कारण शराब माफियाओं को जान बचाकर भागनी पड़ी है। हालांकि पथराव में एक सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां जांच और एक्सरे में यह पता चला की सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार के दाहिने हाथ में एक गोली लगी है। गंभीर रूप से जख्मी सब इंस्पेक्टर को पटना मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव की है।
[ad_2]
Source link