Sukesh Chandrashekhar: रामलला को 101 हीरे और 11 किलो सोने से बना मुकुट दान करना चाहता है सुकेश, जेल से लिखा खत

[ad_1]

Sukesh wants to donate a crown made of 101 diamonds and 11 kg gold to Ramlala.

सुकेश चंद्रशेखर
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


ठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की जेल में बंद है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के लिए 11 किलो सोना और 101 हीरे का मुकुट दान करने की इच्छा जाहिर की है। सुकेश ने जेल से एक पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी है। सुकेश ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख को चिठ्ठी लिखी है। इस पत्र में सुकेश ने लिखा है कि वह रमलला की मूर्ति के लिए मुकुट दान करना चाहता है। 

ठग सुकेश ने लेटर लिखा कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार दान कर रहा है। वह जिस मुकट को दान करना चाहता है वह मुकुट 11 किलो के 916 कैरेट सोने और 101 हीरों से बना है। मुकुट में लगे हर एक हीरे का वजन पांच कैरेट है।  सुकेश ने लेटर में लिखा कि ‘हमारे पास आज जो कुछ भी है, वह भगवान राम के आशीर्वाद से है। ऐसे में हमारा छोटा सा योगदान इस महान मंदिर का हिस्सा बनेगा। ये हमारे के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *