Sunday Market: आगरा रोड पर नहीं लगेगा हाथरस का रविवार बाजार, अब लगेगा वाटर वर्क्स परिसर में

[ad_1]

Hathras Sunday market will be held in Water Works premises

हाथरस नगर पालिका
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


हाथरस नगर पालिका परिषद की ओर से अब वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार लगेगा। इसे लेकर ईओ नगर पालिका परिषद ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि अब तक रविवार बाजार आगरा  रोड पर लगाया जाता था। इसे लेकर दुकानदारों ने अवैध तरीके से पैसे की उगाही करने के बारे में शिकायत की थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पालिका प्रशासन की ओर से वाटर वर्क्स परिसर में रविवार बाजार संचालन को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया।  

रविवार बाजार में शहर के साथ- साथ आस-पास के गांव से लोग भी खरीददारी करने के लिए आते हैं। अवैध  वसूली की शिकायतों पर दुकानदारों ने रविवार बाजार में फड़ लगाना भी बंद कर दिया था। अब नगर पालिका परिषद् के अधिशासी अधिकारी नवनीत शंखवार ने रविवार बाजार वॉटर वर्क्स कंपाउंड में लगाने के आदेश जारी किए हैं। अब फड़ संचालक निर्धारित दरों पर अपना फड़ लगा सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *