[ad_1]
जब भी प्रकृति में सूर्य ग्रहण की घटना होती है तो यह सदैव हमारे लिए नई उत्सुकता लेकर आती है. क्योंकि हर व्यक्ति यह जानना चाहता है कि सूर्य ग्रहण की घटना जो अब होने वाली है, वह किस रूप में हमारे सामने आएगी. सूर्य ग्रहण कई प्रकार के होते है.
वर्ष 2024 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे
साल 2024 में कुल दो सूर्य ग्रहण दिखाई देने वाले हैं, जिनमें से पहला ग्रहण खग्रास सूर्य ग्रहण यानी की पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा सूर्य ग्रहण कंकणाकृति सूर्य ग्रहण या वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण खग्रास सूर्यग्रहण लगेगा. यह सूर्य ग्रहण चैत्र मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि दिन सोमवार को लगेगा. 8 अप्रैल 2024 रात्रि 09 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. साल 2024 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा.
[ad_2]
Source link