[ad_1]
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका अत्यधिक महत्व होता है. इस साल कुल 4 ग्रहण लगने वाले थे, जिनमें से 2 ग्रहण पहले ही लग चुके हैं. पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगा था और पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में देखा गया था. अब अक्टूबर के महीने में दो ग्रहण लगने जा रहे है. साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने वाला है. वहीं, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी इसी महीने में लगने जा रहा है. ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश शास्त्री के अनुसार इस महीने 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को लगने वाला ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा. यह ग्रहण मुख्यरूप से अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से देखा जा सकता है. इस ग्रहण को कुछ हिस्सों में पूरी तरह देखा जा सकेगा तो कुछ में इसका कुछ हिस्सा ही नजर आएगा. इसे देखने के लिए उपकरणों जैसे टेलिस्कोप की जरूरत भी पड़ सकती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हैं, वहीं सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ एक खगोलीय घटना है.
[ad_2]
Source link