Taekwondo Competition: नैनीताल के मनीष का मलेशिया में डंका, गोल्ड मेडल जीतकर लौटे तो हुआ भव्य स्वागत

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Sun, 27 Aug 2023 04:36 PM IST

Nainital News Manish returns after winning gold in Malaysia

मलेशिया से गोल्ड जीतने के बाद नैनीताल पहुंचे मनीष मंडल का स्वागत करते खेल प्रेमी: फोटो संवाद

विस्तार


मलेशिया से गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटे सूखाताल निवासी मनीष मंडल का शनिवार को नैनीताल में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। मनीष ने मलेशिया में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 54 किग्रा भारवर्ग में पांच खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता है। मेडल प्राप्त करने के बाद शुक्रवार को वह नैनीताल पहुंचे।

यहां तल्लीताल डांठ में परिजनों व खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। डीएसए मैदान में डीएसए महासचिव अनिल गड़िया, रन टु लिव संस्था के हरीश तिवारी, पूर्व सीओ किशन सिंह ह्यांकी, धात संस्था के रविकांत राजू समेत अन्य ने उनका स्वागत किया।

Achievement: टिहरी के पार्थ का राष्ट्रीय वॉलीबॉल में हुआ चयन, उत्तराखंड-यूपी की टीम से करेंगे प्रतिभाग

सूखाताल बंगाली कॉलोनी में भी मनीष के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। मनीष ने बताया कि इस स्वर्ण से इंडियन ताइक्वांडो से उन्हें गेम कार्ड मिल गया है। अब वह यरोपियन कंट्री बेरू में नौ सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता में जाएंगे जहां से उन्हें रैंकिंग मिलेगी। सहयोग के लिए उन्होंने अमर उजाला, रन टू लिव, धात संस्था का आभार जताया।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *