Tanakpur-Pithoragarh NH: हाईवे पर मलबा आने से पांच घंटे बंद रही आवाजाही, फंसे रहे यात्री

[ad_1]

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आया मलबा

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आया मलबा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को बिन बारिश टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट-घाट के बीच पांच घंटे बंद हो गया। भारतोली के पास आया मलबा हटने के बाद आवाजाही सुचारू हो सकी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। यात्रियों को काफी परेशानी हई। बीमार व्यक्ति को छोड़ कर लौट रही एक एंबुलेंस भी इस दौरान फंसी रही।

Uttarakhand weather: बदरीनाथ और हेमकुंड में हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश से गिरा तापमान

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एनएच पर भारतोली के पास सोमवार सुबह साढ़े चार बजे भारी मात्रा में मलबा आया। एकाएक आए मलबे से सड़क पर आवाजाही थम गई। नौ बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में यात्रियों को सड़क के खुलने का इंतजार करना पड़ा। डोजर और पोकलैंड की मदद से सुबह 9:40 बजे मलबा हटाया जा सका। इसके बाद ही आवाजाही सुचारू हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *