Tata Sierra-Mahindra Thar समेत ये 7 ऑफ-रोड SUV कारें भारत की सनसनी! जानें कब दिखाएंगी झलक

[ad_1]

7 off-Road SUV Car: एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) और भारत के लोगों का रिश्ता अटूट है. तभी तो एसयूवी कारों की डिमांड और बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. खासकर भारत के लोग बड़े पैमाने पर ऑफ-रोड एसयूवी कारों में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ऑफ-रोड एसयूवी सेगमेंट में मस्कुलर स्टाइल और दमदार क्षमता वाली एसयूवी कारों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं. फिलहाल, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा थार थ्री-डोर, मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा जैसी ऑफ-रोड एसयूवी कारों की डिमांड अधिक देखी जा रही है. अब जो ऑफ-रोड एसयूवी कारें आने वाली हैं, वे भारत के लिए किसी सनसनी से कम नहीं होंगी. आइए, जानते हैं कि आने वाले दिनों में कौन-कौन सी ऑफ-रोड एसयूवी कारें भारत की सनसनी बनने के लिए लॉन्च होने वाली हैं.

महिंद्रा थार 5-डोर

महिंद्रा थार 5 डोर

अपकमिंग ऑफ-रोड एसयूवी कारों में महिंद्रा थार 5 डोर सबसे टॉप पर है. महिंद्रा एंड महिंद्रा इस एसयूवी कार को 2024 के मध्य तक सड़कों पर उतार सकती है. 5 डोर महिंद्रा थार पुराने 3 डोर वाले मॉडल के मुकाबले अधिक प्रीमियम होगी, जिसमें एक रीवैम्प्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एक इलेक्ट्रिकली एडजस्टेड सिंगल-पैन सनरूफ, एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री मिल सकता है. इसके अलावा, इसमें 3-डोर थार के समान इंजन विकल्प 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो-डीजल मोटर मिलेंगे, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प होंगे. इसके साथ ही, इस ऑफ-रोड एसयूवी कार में 4×4 विकल्प भी मिल सकता है.

फोर्स गुरखा 5-डोर

फोर्स गुरखा 5 डोर

फोर्स मोटर्स ऑफ-रोड एसयूवी फोर्स गुरखा 5 डोर को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है. इसमें लार्जर डाइमेंशन और एक्स्ट्रा डोर्स के साथ 5 डोर वाले मॉडल में अधिक केबिन स्पेस, वर्सेटाइल सीटिंग कॉन्फिगरेशन और बेहतरीन प्रवेश और निकास डोर हो सकते हैं. इस ऑफ-रोड एसयूवी में 2.6 लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो इसके 3-डोर ट्विन के समान है. इसमें दोनों सिरों पर मैकेनिकली लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ 4×4 सिस्टम भी मिल सकता है.

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर

न्यू जेनरेशन की टोयोटा फॉर्च्यूनर फिलहाल डेवलप की जा रही है. उम्मीद है कि इसे 2024 में किसी भी महीने में लॉन्च किया जा सकता है. उम्मीद है कि यह आईएमवी प्लेटफॉर्म के बजाए टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. यह 48V माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन द्वारा पावर्ड होगी, जबकि इसमें एक पेट्रोल इंजन विकल्प भी दिया जा सकता है. इसके अलावा, यह एडीएएस तकनीक, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हाइड्रोलिक स्टीयरिंग व्हील से लैस हो सकती है. फोर्स गुरखा 5 डोर मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक प्रीमियम और अधिक फीचर्स से लैस होगी.

2024 एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट

एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट

अपकमिंग एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है, जिसमें नए डायमंड-कट अलॉय व्हील, रीवाइज्ड टेललैंप और एक अपडेटेड डैशबोर्ड दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि यह अपने 2.0 लीटर टर्बो डीजल और 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन विकल्पों के साथ जारी रहेगा, जो बेहद पावरफुल होने के साथ-साथ ईंधन-कुशल भी हैं.

2024 नई रेनॉल्ट डस्टर

नई रेनॉल्ट डस्टर

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी की नई डस्टर ऑफ-रोड एसयूवी कार साल 2025 के दौरान भारत में लॉन्च की जा सकती है. न्यू जेनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर संभवतः भारतीय बाजार में सर्वश्रेष्ठ बजट अनुकूल, ऑफ-रोड सक्षम क्रॉसओवर एसयूवी में से एक होगी. रेनॉल्ट ने अभी हाल ही में बताया है कि इसे 5- और 7-सीट कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है. सीएमएफ-बी मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉम पर बनाई जाने वाली न्यू डस्टर में मजबूत स्टाइल और बहुत सारे फीचर्स दिए जा सकते हैं. हालांकि इसके पावरट्रेन के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लाया जा सकता है.

न्यू-जेनरेशन महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा बोलेरो

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने पूरे लाइनअप को नया रूप दे रही है. घरेलू वाहन निर्माता कंपनी अपनी अपकमिंग बोलेरो क्लासिक साल 2026 के आसपास एक बड़े अपडेट के साथ बाजार में पेश कर सकती है. न्यू जेनरेशन की महिंद्रा बोलेरो के यू171 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और यह अपने मौजूदा मॉडल से कहीं अधिक दमदार होगी.

टाटा सिएरा

टाटा सिएरा

भारत के बाजार में कभी धूम मचाने वाली टाटा मोटर्स की टाटा सिएरा साल 2025 के दौरान भारत में लॉन्च की जा सकती है. स्पाई शॉट्स से इसके आकर्षक लुक और बॉक्सी डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है, जिसमें बड़ा एलईडी लाइट बार और अलॉय व्हील शामिल हैं. यह आईसीई और इलेक्ट्रिक वर्जन में आ सकती है. इसके इलेक्ट्रिक एडिशन में डुअल-मोटर एडब्ल्यूडी ड्राइवट्रेन मिलेगा, जो ऑफरोड एडवेंचर के लिए माकूल साबित होगा.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *