Teachers Day 2023: समाज को दे रहे नए आयाम…, राह दिखाने वाले शिक्षकों को प्रणाम

[ad_1]

Teachers Day 2023: Giving new dimensions to the society, salutations to the teachers who show the way

शिक्षक दिवस
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


शिक्षा ही जीवन है और शिक्षक मार्गदर्शक। ऐसे में कई शिक्षक, प्रोफेसर, शैक्षिक संस्थाएं मुख्यधारा से हटकर समाज के वंचितों जनों तक भी ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले और कूड़ा बीनने वाले बच्चों के नन्हें हाथों व कंधों से जिम्मेदारी का बोझ हटाकर उन्हें शिक्षित कर उनके उज्जवल भविष्य की कहानी   लिख रहे हैं। आज शिक्षक दिवस के मौके पर ऐसे सभी शिक्षकों को प्रणाम। 

एक गांव के 85 बच्चों के हाथों में थमाई कलम

सीसीएसयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी ने खरखौदा के गांव उल्दन के गिल्ली-डंडा खेलने और दिनभर पतंग उड़ाने में व्यस्त रहने वाले बच्चों के हाथों में कलम थमाई। एक-एक कर करीब 85 बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू किया। इसके लिए गांव में एक कमरे की व्यवस्था कर बच्चों को किताब-कॉपी उपलब्ध कराईं। अब सभी बच्चों को कक्षा पांच मेें प्रवेश दिलवाएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *