Tehri News: घर में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, तीन लोग गंभीर घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम

[ad_1]

Gas cylinder explodes at home three people injured as Tehri Uttarakhand news in hindi

घर में गैस सिलिडंर फटने से हादसा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

ये भी पढ़ें…Raksha Bandhan 2023: आज पूरा दिन बांध सकेंगे भाई की कलाई पर राखी, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

घायल

-बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव

-रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव

-अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *