Tent City: टेंट सिटी मामले में अब 15 दिसंबर को होगी सुनवाई, वीडीए और सिटी बसाने वाली कंपनी ने मांगा समय

[ad_1]

Hearing in the tent city case will now be held on December 15, VDA and the company that set up the city asked

टेंट सिटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गंगा उस पार टेंट सिटी बनाने के मामले में अब 15 दिसंबर को सुनवाई होगी। बृहस्पतिवार को वीडीए और प्रवेग कम्युनिकेशन ने एनजीटी की पीठ से सुनवाई की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- काशी आए विदेशी मेहमान: साइबेरियन पक्षियों ने वाराणसी में डाला डेरा, लेकिन इस बार सामने आयी ये परेशानी

एनजीटी में टेंट सिटी का मामला बृहस्पतिवार को नौवें नंबर पर था। दोपहर में जैसे ही चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल, न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी एवं विशेषज्ञ सदस्य डाॅ. ए सेंथिल वेल की पीठ बैठी, वैसे ही अगली तिथि की मांग कर दी गई। वीडीए के अधिवक्ता ने कहा कि उनकी तरफ से बहस करने वाले अधिवक्ता उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, टेंट सिटी बनाने वाली प्रवेग कम्युनिकेशन ने कुछ जरूरी कागजात और अभिलेख प्रस्तुत करने का हवाला दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता सौरभ तिवारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *