Thakur Politics : लालू आए सामने तो मनोज झा को कहा विद्वान, बाहुबली आनंद मोहन को लेकर कह दी यह बात

[ad_1]

Lalu Prasad Yadav came out in support of Rajya Sabha MP Manoj Jha; Anand Mohan, BJP, Thakur Politics, Nitish

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ठाकुर को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच राज्यसभा सांसद मनोज झा के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उतर गए हैं। उन्होंने बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन को संयम बरतने की सलाह दी है। लालू प्रसाद ने कहा कि मनोज झा विद्वान आदमी हैं। सही बात वो बोले हैं। किसी ठाकुर या राजपूत के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं बोला हैं। लालू ने जो कहा- मनोज झा विद्वान आदमी हैं। सही बात को बोलते हैं। कोई राजपूतों के खिलाफ उन्होंने नहीं कहा है। जो सज्जन (आनंद मोहन सिंह) यह रीएक्शन दे रहे हैं, वह अपनी जाति में जातिवाद के लिए प्रसिद्ध आदमी हैं। उनको परहेज करना चाहिए।

लालू बोले- किसी भी समाज का अपमान नहीं हुआ

बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन द्वारा मनोज झा पर दिए गए बयान पर लालू प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज का अपमान नहीं है। राजद विधायक चेतन आनंद के विरोध पर कहा कि उसको उतना ही बुद्धि है तो क्या कहा जाए। दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार शाम को पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी द्वारा लिखी सड़क से संसद तक पुस्तक का विमोचन करने पहुंचे थे। वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।वहीं एक दिन पहले यानी गुरुवार को सीएम हाउस जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात करने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री भी यदाकदा मेरे यहां आते रहते हैं। आज मैं चला गया था। हम रिस्पेक्ट करते हैं।

आनंद मोहन ने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने एक बार फिर से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और राज्यसभा सांसद मनोज झा पर निशाना साधा है। उन्होंने मनोज झा की तुलना फिटकरी से कर दी है। आनंद मोहन ने कहा कि जिस तरह से फिटकरी का इस्तेमाल शेविंग के बाद किया जाता है। यह कीटाणु नाशक है और एक क्विंटल दूध में एक ढेला इसको डाल दीजिए दूध फट जाएगा। यह जमने ही नहीं देगा। वह फिटकरी ‘मिस्टर झा’ हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *