Theog NH 05 closed: ठियोग में धंसा नेशनल हाईवे पांच, ऊपरी शिमला का संपर्क कटा

[ad_1]

Landslide on National Highway 05 near theog Shimla Himachal Pradesh

नेशनल हाईवे पर भूस्खलन।
– फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल ठियोग के विद्युत बोर्ड कार्यालय के समीप क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे पांच रविवार दोपहर धंस गया। इस वजह से ऊपरी शिमला का संपर्क राजधानी शिमला से कट गया है। वहीं एनएच बंद होने से हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। एनएच का करीब 12 मीटर हिस्सा धंसा है। इसके निर्माण को लेकर अभी कई दिन लग सकते हैं, जिस वजह से लोगों को कई दिन तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने एनएच को आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस संबंध में एसडीएम ठियोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार ठियोग के विद्युत बोर्ड कार्यालय के समीप पिछले लंबे समय से एनएच धंस रहा था। इसके बाद एनएच प्राधिकरण ने इसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया था।

इसके तहत अभी तक 24 मीटर हिस्से में डंगा लगाया जा चुका था और करीब 12 मीटर हिस्से का काम शेष था लेकिन रविवार दोपहर बाद अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे की वाहनों की आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है।

लोगों को इन वैकल्पिक मार्गों से करनी होगी आवाजाही

शिमला से रामपुर, किन्नौर और रोहड़ू क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की हिदायत दी है। इसमें रामपुर किन्नौर की ओर जाने आने वाले वाहनों को वाया मशोबरा-सैंज होते जाने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि रोहडू, कोटखाई और चौपाल की ओर जाने आने वाले यात्रियों को सैंज, धमांदरी, फागू संपर्क सड़क और नंगलदेवी-धमांदरी-सैंज सड़क का इस्तेमाल करना होगा। नारकंडा, मतियाना से शिमला आने जाने के लिए लोग नरेल, क्यार्टू, बलदेयां-ढली-सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जब तक ठियोग नगर में सड़क के हिस्से को सुरक्षित नहीं कर लिया जाता, तब तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। एनएच प्राधिकरण और पुलिस को इन आदेशों को लागू करवाने के लिए कहा गया है। – सुरेंद्र मोहन, एसडीएम ठियोग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *