Global Investors Summit 2023: यूपी सरकार के इस फैसले से पूर्वांचल के बीस हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

[ad_1]

सीएम योगी

सीएम योगी

पूर्वांचल की 18 कंपनियां 2521.36 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) वाराणसी से करार हो गया है। सबसे ज्यादा निवेश वाराणसी, लखनऊ, मिर्जापुर और चंदौली में होगा। इससे पूर्वांचल सहित प्रदेश के 20,793 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार 10, 11 और 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। इसमें पूर्वांचल के निवेशक भी हिस्सा लेंगे। काशी की कंपनी मेसर्स इंडियन कारपोरेशन ने वाराणसी व लखनऊ में 2000 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है। यूपीसीडा से जो करार हुआ है, उसके मुताबिक, कंपनी 20 हजार युवाओं को रोजगार भी देगी।

लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउसिंग प्रोजेक्ट के साथ आ रही कंपनी को भूमि आवंटित कर दी गई है। वाराणसी के एपेक्स समूह ने मिर्जापुर में बड़े निवेश का करार किया है। इस समूह का आयुर्वेदिक कॉलेज पहले से चल रहा है। अब हॉस्पिटल के साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है।

वाराणसी व आसपास के जिलों में 1521.36 करोड़ रुपये का निवेश

यूपीसीडा से जो करार हुआ है, उसके मुताबिक वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर और चंदौली में 1521.36 करोड़ रुपये का निवेश होगा। एक हजार करोड़ रुपये का निवेश लखनऊ में होना है। क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष नाथ ने बताया कि निवेश भले ही लखनऊ में होना है, लेकिन करार वाराणसी के खाते में गिना जाएगा। निवेशक भी वाराणसी के हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *