[ad_1]

बाघ
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
बाघों के मामले में उत्तराखंड का देश में तीसरा स्थान है, यहां पर 560 बाघ रिकॉर्ड हुए जबकि प्रदेश का क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बहुत छोटा है। प्रदेश के क्षेत्रफल की बात करें तो हर चार किमी पर एक बाघ मौजूद है। छोटा प्रदेश होने के बाद भी इतने बाघों का संरक्षण करने में उत्तराखंड का देश में पहला स्थान है।
Uttarakhand: प्रदेश में बाघ तो बढ़े लेकिन गिनती में नहीं चढ़े… इस वजह से 560 पर अटका आंकड़ा
मध्य प्रदेश में 2022 की गणना के अनुसार 785 बाघ होने के चलते देश में पहला स्थान है और राज्य को बाघ राज्य का दर्जा मिला। जबकि कर्नाटक में 563 बाघ हैं और देश में बाघ के मामले में दूसरा स्थान है। 560 बाघ के बाद उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 260 मौजूद हैं, जो देश के सभी टाइगर रिजर्व में सर्वोच्च स्थान पर है। उत्तराखंड भले ही देश में बाघों के मामले में तीसरे स्थान पर हो, लेकिन छोटा प्रदेश होने के बाद भी इतने बाघों का संरक्षण करने में वह पहले स्थान है।
तीन राज्यों का क्षेत्रफल
राज्य क्षेत्रफल बाघ की संख्या
मध्य प्रदेश 3,08,252 वर्ग किमी 785
कर्नाटक 1,91,751 वर्ग किमी 563
उत्तराखंड 53, 483 वर्ग किमी 560
[ad_2]
Source link