यमुना एक्सप्रेस वे पर चार पहिया निजी वाहन मालिकों को एक सितंबर से दस पैसे प्रति किलोमीटर की दर सोलह रुपये तक का अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, व्यवसायिक वाहनों को पच्चीस पैसे व बड़े व्यावसायिक वाहनों को 60 से 95 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देने होंगे.यमुना विकास प्राधिकरण के बुधवार की बैठक में यह फ़ैसला किया गया.एक सितंबर से कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स बढ़ेगा. जिन टोल प्लाज़ा पर 1 अप्रैल को टैक्स में वृद्धि नहीं हुई थी, वहां नई दरें लागू होगी। इसकी रिपोर्ट माँगी गई है. 30 -31 अगस्त को नई दरों की गणना पूरी कर ली जाएगी।यमुना विकास प्राधिकरण की बुधवार को चौहत्तरवीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई है इसके अलावा ग्रेनो से आगरा तक टोल दरें बढ़ा दी है. दोपहिया और ट्रैक्टर की टोल बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है.इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से नॉलेज पॉर्क तक मेट्रो कॉरिडोर ,एयरपोर्ट से फिल्म सिटी व औद्योगिक सेक्टर तक पॉड और टप्पल -बाजना में लॉजिस्टिक पार्क व वेयर हाउसिंग बनाने पर मुहर लगाई गई है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरूण वीर सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश पर JP इंफ्राटेक कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा पर 130.54 करोड़ रुपये ख़र्च किए थे.इस कारण पिछली बोर्ड बैठक में भी JP की ओर से टोल दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था.साल 2019 से दरें नहीं बढ़ायी गई थी, इसलिए इस प्रस्ताव को मन मंज़ूरी दी गई.निजी वाहन स्वामियों को अब दस पैसे प्रति किलोमीटर के अनुसार सोलह रुपया अतिरिक्त देने होंगे। बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉक्टर अरुणवीर सिंह,सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण सुरेंद्र सिंह ,सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी और एसीईओ यमुना प्राधिकरण रविंद्र कुमार व मोनिका रानी आदि मौजूद रहे।