Toll Tax: पीलीभीत हाईवे समेत बरेली मंडल के अन्य राजमार्गों पर एक अप्रैल से बढ़ेगा टोल टैक्स

[ad_1]

Toll tax will increase on Pilibhit Highway 1st April

टोल प्लाजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एक अप्रैल से बरेली से गुजरने वाले विभिन्न राजमार्गों पर वाहन स्वामियों को बढ़ी हुईं दरों से टोल देना होगा। इसके तहत पीलीभीत की ओर जाने वाले बरेली-सितारगंज हाईवे पर बने लभेड़ा टोल प्लाजा की बढ़ी दरों की सूची जारी कर दी गई है। यहां व्यावसायिक वाहनों का 5 से 10 प्रतिशत तक टोल शुल्क बढ़ाया गया है। 

कार, जीप आदि वाहनों के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके साथ ही 20 किलोमीटर परिधि वाले पास धारकों पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार अन्य रूट की दरें जल्द घोषित की जाएंगी।

बरेली-सितारगंज हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए तय नई दरों के बारे में लभेड़ा टोल के मैनेजर उदयवीर शर्मा ने बताया कि कार, जीप, वैन आदि वाहनों पर पुराने दर पर ही टोल लिया जाएगा। वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए एक अप्रैल से दस प्रतिशत तक टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इसमें हल्के कॉमर्शियल वाहन, मिनी बस आदि पर 5 रुपये बढ़े हैं और अब 110 की जगह 115 रुपये देने होंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *