[ad_1]

टमाटर का शिवलिंग बनाकर करना चाहते थे रुद्राभिषेक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर शुक्रवार को वाराणसी में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। अपना दल कमेरावादी के नेता हरीश मिश्रा ने मंदिर में टमाटर से शिवलिंग की आकृति बनाकर रुद्राभिषेक की कोशिश की। हरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सिगरा थाने की पुलिस ने उन्हें पूजा-पाठ करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई के चलते जनता परेशान है। महंगाई पर अंकुश न लगने से और जनता की परेशानी को देखते हुए वह बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करने पहुंचे थे।
बनारस वाले मिश्रा जी नाम से प्रसिद्ध हरीश ने कहा कि वह टमाटर का शिवलिंग बनाकर पूजा कर महंगाई में कमी लाने की प्रार्थना करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने टमाटर का शिवलिंग बनाया और जलाभिषेक के बाद बेलपत्र चढ़ाकर आरती करने की तैयारी में थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें पूजा से रोक दिया और अपने साथ थाने ले जाने लगी।
ये भी पढ़ें: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हरीश मिश्रा ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन जमाखोरों के सामने घुटना टेक चुकी है। जनता को अपना दर्द और अपना सवाल कहने भी नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि कोई भी सवाल दर्ज कराने पर विपक्ष के तमाम नेताओं के ऊपर अवैध तरीके से मुकदमे लाद कर जेल भेजा जा रहा है।
[ad_2]
Source link