[ad_1]

छठ स्पेशल ट्रेन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते जयनगर एवं आनंद विहार के बीच एक जोड़ी अनारक्षित छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस बात की जानकारी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।
1. जयनगर-आनंद विहार छठ स्पेशल (05557)
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जयनगर-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 21 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 06.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव 06.28 बजे मधुबनी, 07.20 बजे दरभंगा, 08.25 बजे समस्तीपुर, 09.45 बजे मुजफ्फरपुर और 10.40 बजे हाजीपुर में होगा।
2. आनंद विहार-जयनगर छठ स्पेशल (05558)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या आनंद विहार-जयनगर स्पेशल (05558) 22 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से 07.30 बजे खुलकर 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस दौरान यह ट्रेन अगले दिन 01.10 बजे हाजीपुर, 02.10 बजे मुफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर, 04.40 बजे दरभंगा और 05.30 बजे मधुबनी में रुकते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाएगी।
इन ट्रेनों का यहां भी होगा ठहराव
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अप एवं डाउन दिशा में यह पूजा स्पेशल ट्रेन उन स्टेशनों के साथ ही छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी रूकेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे जबकि एसएलआर के 02 कोच की व्यवस्था की गई है।
[ad_2]
Source link