[ad_1]

अधिकारियों का तबादला
– फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विस्तार
अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के व्यापक पैमाने पर स्थानांतरण आदेश की प्रतीक्षा हो रही थी, लेकिन यह नहीं आया। नीतीश कुमार सरकार ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के चार दर्जन अधिकारियों के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अधिकारी की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। 2020 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार निशांत विवेक जो अब तक कहलगांव भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे, उन्हें सारण जिले के सोनपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अनुमंडल क्षेत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति भी प्रदान की गई है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कहां से कहां गए
जहानाबाद निवासी नालंदा के वरीय उप समाहर्ता आशुतोष रंजन को रोहतास में सासाराम सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा निवासी बेगूसराय के वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार को भोजपुर के जगदीशपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। औरंगाबाद निवासी जहानाबाद की अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रेया कश्यप को भोजपुर जिला के पीरो का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव को गया सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी कैमूर के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुजीत कुमार को गया में टेकारी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास निवासी जमुई के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह को गया में शेरघाटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास निवासी हाजीपुर की अपर अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रेरणा सिंह को सारण मढ़ौरा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। भागलपुर निवासी सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार को सीवान में सीवान सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। गया निवासी शेखपुरा के वरीय उपसमाहर्ता अमित कुमार को मुजफ्फरपुर के मुजफ्फरपुर पूर्वी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
यह भी हैं सूची में शामिल
मुजफ्फरपुर निवासी सिवान सदर के अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा को वैशाली में हाजीपुर सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार को सुपौल सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी पश्चिमी चंपारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी नीरज कुमार को सुपौल में वीरपुर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर निवासी सारण में मढ़ौरा के अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलिन प्रताप राणा को पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर को नालंदा में राजगीर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। भागलपुर निवासी बक्सर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी उमेश कुमार भारती को दरभंगा में बिरौल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। समस्तीपुर निवासी अररिया के वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार को कैमूर में भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार को जहानाबाद सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
यह भी हैं सूची में शामिल
कटिहार निवासी शिवहर के वरीय उपसमाहर्ता अशोक कुमार मंडल को भागलपुर में कहलगांव का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी नालंदा के राजगीर की अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा को जहानाबाद का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी सासाराम के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को अररिया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी साकेत कुमार को सीतामढ़ी में पुपरी का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। भागलपुर निवासी सारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी नवनील कुमार को अररिया सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्णिया निवासी कटिहार की जिला पंचायत राज पदाधिकारी रोजी कुमारी को अररिया में फारबिसगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सीवान निवासी सीतामढ़ी के पुपरी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण में अरेराज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
यह भी हैं सूची में शामिल
नवादा निवासी भोजपुर के जगदीशपुर की अनुमंडल पदाधिकारी सीमा कुमारी को शिवहर का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर निवासी भोजपुर में पीरो के अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को पश्चिम चंपारण का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास निवासी गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को सारण का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। पटना निवासी गया के टेकारी की अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा को कैमूर का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। मधुबनी निवासी गया के शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार रमण को जमुई का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।
यह भी हैं सूची में शामिल
अरवल निवासी जहानाबाद सदर के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार को किशनगंज का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर निवासी सारण मढ़ौरा के अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार को कटिहार जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। पश्चिमी चंपारण निवासी मुजफ्फरपुर पूर्वी के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश को जिला पंचायत राज पदाधिकारी बक्सर के रूप में नियुक्ति मिली है। सीवान निवासी पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार को अररिया का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा निवासी पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार को सहरसा का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास निवासी पूर्वी चंपारण के पकड़ी दयाल अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रविंद्र को पश्चिम चंपारण का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। सहरसा निवासी वैशाली के हाजीपुर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार को किशनगंज का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। सीतामढ़ी निवासी दरभंगा के बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार कापर को समस्तीपुर का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।
यह भी हैं सूची में शामिल
पूर्णिया निवासी सुपौल के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को खगड़िया का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। पूर्वी चंपारण निवासी सुपौल के वीरपुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सत्येंद्र यादव को मधेपुरा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा निवासी अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर को आपदा प्रबंधन विभाग बिहार का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला को मुंगेर का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। रोहतास निवासी पूर्वी चंपारण के रक्सौल भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजय कुमार को बक्सर का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। कैमूर निवासी जमुई के वरीय उपसमाहर्ता रवि प्रकाश गौतम को बांका का जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाया गया है। भागलपुर निवासी अररिया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी शंकर शरण ओमी को सारण में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है। वैशाली निवासी शिवहर की जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजाता राज को समाज कल्याण विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव ललन प्रसाद को पश्चिम चंपारण का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर निवासी मुंगेर के जिला पंचायत राज पदाधिकारी मोहम्मद मंजूर आलम को सुपौल का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।
[ad_2]
Source link