Triple Murder : जवान बेटा-बेटी समेत पिता की गोली मारकर हत्या; बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन की हत्या हुई

[ad_1]

Bihar Police : Triple murder in begusarai, father with daughter and son killed in begusarai bihar new

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार में न तो पुलिस का इकबाल दिख रहा है और न ही सरकार बदलने का कोई असर। लोग अब भी बेखौफ कानून को हाथ में ले रहे हैं। बेगूसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जवान बेटे-बेटी के साथ पिता की खबर से बेगूसराय पुलिस परेशान हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहो की है। बतया जाता है कि करीबी रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

बेटी की ससुराल के गांव में हुई वारदात

मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव, उनके 25 वर्षीय राजेश यादव और 21 वर्षीय बेटी नीलू कुमारी केरूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक नीलू कुमारी की शादी हिमांशु कुमार के साथ गोविंदपुर में हुई थी। उसी गांव में बड़ी बहन की शादी ललन यादव के साथ हुई थी। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि पिता अपने बेटे और बेटी नीलू को लेकर गोविंदपुर गांव पारिवारिक समझौते के लिए पहुंचे थे। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। एसपी मनीष भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

लड़का पक्ष नहीं रखना चाहते थे लड़की को 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर छर्रापट्टी निवासी उमेश यादव के बेटी लूसी कुमारी की शादी गोविंदपुर वार्ड 9 निवासी संजय यादव के भतीजा ललन यादव के साथ से हुई थी। संजय यादव के परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां अक्सर श्रीनगर छर्रापट्टी आते थे और नीलू भी अपनी बहन लूसी के घर गोविंदपुर आती जाती थी। इसी दौरान लूसी के देवर हिमांशु से उसकी जान पहचान हो गई। कुछ दिन के बाद नीलू की शादी हिमांशु यादव के साथ हो गई, लेकिन लड़का पक्ष लड़की को रखना नहीं चाहते थे।

छोटे दामाद ने मारी गोली 

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि हिमांशु के परिवार में किसी अन्य की शादी होनी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आज उमेश यादव अपने पुत्र राजेश कुमार एवं पुत्री नीलू के साथ गोविंदपुर पहुंच गए और घर में रखने का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई और बात बढती चली गई। इसी दौरान नीलू के पति हिमांशु ने पिस्टल निकालकर पहले अपनी पत्नी नीलू को गोली मारी और फिर सपत्नी के भाई और फिर अपने ससुर को गोली मार दी। घटना के बाद कोहराम मच गया। एसपी मनीष भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *