Triple Murder : 25 साल के नौजवान के साथ माता-पिता का भी मर्डर; बिहार के मधेपुरा में तीनों की गोली मार हत्या

[ad_1]

Bihar News: Bihar Police failed to control crime, triple murder in madhepura, father mother and son shot dead

जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जो जहां दिखा, वहीं उसे गोली मार दी। महिला बेड पर ही मारी गई। उससे पहले बेटा आंगन के पास बरामदे पर और पिता उसी की दूसरी तरफ पाये के पास। पूरे परिवार को मार डालने के इरादे से आए अपराधियों के मन में न तो पुलिस का खौफ होगा और न आसपास के लोगों डर। तभी तो इस तरह फायरिंग कर जान लेते हुए कमरे तक गया और अंतिम तौर पर महिला को मारने के बाद अपराधी भाग गए। मारने वाला एक था या कई, यह अभी सामने नहीं आया है, लेकिन वारदात के बाद बिहार के मधेपुरा में भारी तनाव है। मधेपुरा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और दिवंगत शरद यादव के बीच चुनावी जंग के लिए चर्चित रहा था। फिलहाल बाहुबली से राजनीतिज्ञ बने पप्पू यादव यहां के चर्चित चेहरा हैं।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *