[ad_1]

tulip garden kashmir
– फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे और जब्रवान की पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में फ्लोरीकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप के बल्ब लगाने का काम अंतिम चरण में है। इस बार 17 लाख ट्यूलिप के बल्ब लगाए जा रहे हैं।
ट्यूलिप गार्डन 35 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में लोग रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूलों को निहारने के लिए देश-विदेश से पहुंचते हैं। ट्यूलिप गार्डन के फ्लोरीकल्चर अधिकारी जावेद मसूद ने बताया कि इस वर्ष के रोपण प्रयास में अतिरिक्त एक लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब शामिल हैं। कुल मिलाकर 17 मिलियन बल्ब हो गए हैं।
मसूद ने कहा, प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। वर्तमान में डैफोडिल्स और अन्य बल्ब जैसी छोटी किस्मों को बोया जा रहा है। यह एक सतत प्रक्रिया है। पिछली बार बगीचे में करीब 16 लाख ट्यूलिप बल्ब लगाए गए थे। चालू वर्ष में पांच नई किस्में पेश की गई हैं, जिससे 35 हेक्टेयर के विशाल बगीचे में कुल 73 ट्यूलिप किस्में हो गई हैं।
[ad_2]
Source link