Twitter का नाम बदलने के बाद Elon Musk ने शुरू किया X का रेवेन्यू प्रोग्राम, कंटेंट क्रिएटर्स की होगी कमाई

[ad_1]

Elon Musk X Revenue Sharing Program : एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर (Twitter) का नाम बदल कर एक्स (X) करने के बाद भारत सहित दुनियाभर में ऐड रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम शुरू कर दिया है. इसके जरिये प्लैटफॉर्म के वेरिफाइड कंटेंट क्रिएटर्स पैसा कमा सकेंगे. X ने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की जाकारी दी है. एक्स ने लिखा कि एक क्रिएटर के तौर पर हम आपको आपकी मेहनत के पैसे देना चाहते हैं, ताकि आपकी आजीविका चलती रहे. आपको पुरस्कृत करने की दिशा में हमारा यह पहला कदम है. अब ऐड्स रेवेन्यू प्रोग्राम सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गया है. यूजर्स मॉनेटाइजेशन ऑन कर अपनी पोस्ट पर पैसा कमा सकते हैं. एक्स प्लैटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने इस पोस्ट में रिप्लाई करते हुए लिखा – क्रिएट एनीथिंग!

विज्ञापनों के बदले मिलेगा पैसा

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर यानी X ने अपने ऐड रेवेन्यू प्रोग्राम को भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में शुरू कर दिया है. अरबपति एलन मस्क ने पिछले ही महीने घोषणा की थी कि कंपनी क्रिएटर्स को उनके रिप्लाई में दिये गए विज्ञापनों के बदले उन्हें भुगतान करेगी. भारत में क्रिएटर्स इस प्रोग्राम के तहत वर्तमान में स्ट्राइप अकाउंट के जरिये पैसा पा सकेंगे. इसके अलावा, कंपनी ने क्रिएटर्स को भुगतान पाने के दूसरे विकल्प भी जल्द ही उपलब्ध कराने की भी बात कही है.

एक्स ऐड रेवेन्यू प्रोग्राम की कुछ शर्तें भी हैं

एलन मस्क ने पिछले महीने जब ऐड रेवेन्यू प्रोग्राम की घोषणा की, तब उन्होंने कुछ शर्तें भी रखी थीं. इनके अनुसार, ऐड रेवेन्यू प्रोग्राम के तहत केवल वेरिफाइड क्रिएटर्स को ही भुगतान किया जाएगा और यह भुगतान तभी किया जाएगा, जब किसी वेरिफाइड अकाउंट पर विज्ञापन चलेगा. इसके साथ ही शर्त यह भी है कि ट्विटर ब्लू की सदस्यता लेने वाले ऐसे यूजर्स ही इस स्कीम के तहत पैसा कमा सकेंगे, जो पिछले 3 महीने से हर महीने 50 लाख से अधिक ट्वीट इंप्रेशन हासिल कर रहे हों.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *