UKPSC: एसएसपी हरिद्वार करेंगे जेई और एई भर्ती परीक्षाओं की जांच, संलिप्त अभ्यर्थी होंगे ब्लैक लिस्ट

[ad_1]

जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता(एई) और अवर अभियंता(जेई) भर्ती परीक्षाओं की भी जांच होगी। पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एई व जेई भर्तियों का पेपर लीक होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। इन भर्तियों की जांच एसएसपी हरिद्वार करेंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही आयोग इन भर्ती परीक्षाओं में अगली कार्रवाई करेगा। इसके अलावा आयोग में अति गोपनीय अनुभागों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट कराया जाएगा।

उत्तराखंड पटवारी पेपर लीक: एसआईटी ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक हुईं 10 गिरफ्तारियां

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की विशेष बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एई और जेई भर्तियों में भी पेपर लीक होने के सवाल खड़े हो गए थे। साथ ही बेरोजगार संघ की अगुवाई में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भी आयोग के समक्ष जेई व एई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका जताई थी। इस पर आयोग ने निर्णय लिया कि जेई व एई भर्तियों की जांच एसएसपी हरिद्वार से कराई जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *