UKPSC: पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 44 अभ्यर्थियों पर लगाया प्रतिबंध, सहायक लेखाकार परीक्षा टली

[ad_1]

UKPSC: Patwari Lekhpal recruitment result released and ban imposed on 44 candidates

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पहले इस परीक्षा में पेपर लीक करने के 44 आरोपियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ईद की वजह से 23 अप्रैल को होने वाली सहायक लेखाकार परीक्षा स्थगित कर दी है जो कि सात मई को होगी।

बृहस्पतिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 12 फरवरी को आयोजित पटवारी-लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। कुल रिक्त पदों के सापेक्ष लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों की अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा के लिए चुना गया है।

UKPSC: जेई भर्ती पेपर लीक में शामिल 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध, आयोग ने परीक्षाओं से किया डिबार

इसके बाद अंतिम चरण परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा का तिथिवार कार्यक्रम आयोग अलग से जारी करेगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *