UKPSC: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जेई के एक हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें कब से शुरू होंगे आवेदन

[ad_1]

UKPSC issued recruitment for more than one thousand posts of JE applications will start from 14 october

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए जेई भर्ती के आवेदन 14 अक्तूबर से शुरू करेगा। इसमें वह सभी 776 पद भी शामिल किए गए हैं, जिनकी भर्ती 2021 में निकली थी और पेपर लीक की वजह से रद्द हो गई थी।

आयोग ने 25 नवंबर 2021 को 776 पदों के लिए जेई भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, जिसके लिए 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। 7 से 10 मई 2022 के बीच इस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें करीब 31 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसका परिणाम 31 अगस्त 2022 को जारी किया गया था। इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू शुरू कर दिए थे, कृषि और मैकेनिकल के पदों पर इंटरव्यू हो भी चुके थे।

इस बीच इस साल 8 जनवरी को राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा को आयोग ने तत्काल रद्द कर दिया था। पेपर लीक में पकड़े गए आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की भी जानकारी दी थी। जिसके बाद आयोग ने उसे भी रद्द कर दिया था। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पूर्व की भर्ती के 776 पदों को शामिल करते हुए अब उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू करके तीन नवंबर तक चलेगी। इसका विस्तृत विज्ञापन 14 को जारी किया जाएगा।

Uttarakhand: पेपर लीक मामले में 12 गैंगस्टर की 17.49 करोड़ की संपत्तियां हुईं जब्त, कई और निशाने पर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *