[ad_1]
Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध को एक साल होने जा रहा है. अमेरिका लगातार यूक्रेन की आवाज वैश्विक स्तर पर उठाता रहा है. साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन की हरसंभव मदद करने की कोशिश भी की है. अमेरिका के इस समर्थन के बीच युद्ध का एक वर्ष पूरा होने से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन के कीव पहुंचे हैं. इस दौरान, उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात भी की है. इसके साथ ही, जेलेंस्की के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडेन ने कहा कि वे यूक्रेन को एयर सर्विलांस रडार देंगे. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का दौरा बताता है कि वो हमारे साथ हैं.
[ad_2]
Source link