UKSSSC: आयोग ने प्रतिबंधित छात्रों के जारी कर दिए एडमिट कार्ड, फिर लिंक हटाकर कहा- परीक्षा देने न आएं

[ad_1]

UKSSSC issued admit card of banned students for graduate level recruitment exam

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नौ जुलाई को होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए पेपर लीक के डिबार छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। जब आयोग को इसकी भनक लगी, तब तक पेपर लीक करने वाले 71 अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके थे। पता चलने पर आयोग ने तत्काल लिंक हटाकर प्रक्रिया रोक दी। देर रात तक इसमें सुधार किया जाता रहा।

दरअसल, पिछले साल स्नातक स्तरीय परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए थे। एसटीएफ की जांच के बाद आयोग ने विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक करने वाले करीब 200 अभ्यर्थियों को पांच साल के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं से डिबार (प्रतिवारित) कर दिया था। इसके बाद आयोग दो भर्तियां सचिवालय रक्षक व वन दरोगा करा चुका है, जिसमें इन डिबार अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए थे। अब तीसरी परीक्षा नौ जुलाई को स्नातक स्तरीय भर्ती की है, जिसके एडमिट कार्ड आयोग ने सोमवार को जारी किए।

Uttarakhand: बड़ी राहत…गढ़वाल विवि की कार्यकारी परिषद के असंबद्धता के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इसके कुछ देर बाद ही आयोग ने इसका लिंक हटा दिया, जिससे प्रदेशभर के अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परेशान हो गए। दरअसल, आयोग को भनक लगी कि एजेंसी की गलती की वजह से पुराने डाटा के हिसाब से ही एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिससे डिबार छात्रों को अलग नहीं किया गया था। हैरत की बात ये भी है कि कुछ ही मिनटों में पेपर लीक करने वाले 71 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर लिए। खबर लिखे जाने तक आयोग ने एडमिट कार्ड का लिंक अपनी वेबसाइट से हटाया हुआ था, जिसे देर रात दोबारा शुरू करने की बात कही जा रही थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *