Umesh Pal Case: बरेली जेल में बंद अशरफ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती है पेशी, प्रयागराज पुलिस लौटी

[ad_1]

Ashraf lodged in Bareilly jail can be produced through video conferencing

अशरफ
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी अशरफ की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कराई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अशरफ को लेने बरेली आई प्रयागराज पुलिस की टीम शनिवार दोपहर को वापस चली गई है। इधर, वकील के साथ बरेली पहुंचीं अशरफ की पत्नी और बहन ने उसकी जान को खतरा बताया है। उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड में सीबीआई जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही है। 

उमेश पाल हत्याकांड मामले में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इस सिलसिले में अशरफ को प्रयागराज ले जाकर उससे पूछताछ की तैयारी थी।  प्रयागराज पुलिस की एक टीम शुक्रवार को बरेली आ गई थी, जो लौट गई है। प्रयागराज पुलिस के पीछे-पीछे अशरफ के वकील विजय मिश्रा, बहन आयशा और पत्नी जैनब भी बरेली आई थीं। अब ये लोग भी जेल परिसर में नहीं हैं, दो जूनियर वकील जरूर यहां हैं। 

संबंधित खबर- CM योगी के बयान पर बोली अशरफ की बहन: मिट्टी में दो साल पहले ही मिला दिया था हमें, अब किससे फरियाद करें

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *