Umesh Pal Hatyakand: हिरासत में अतीक का करीबी नफीस, रेस्टोरेंट मालिक की बेची कार से ही दिया था वारदात को अंजाम

[ad_1]

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में सिविल लाइंस में बीएचएस के पास अतीक के करीबी और ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी उर्फ नफीस अहमद को पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

जिस कार से शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था, वह नफीस की ही थी लेकिन कुछ महीने पहले उसने जीटीबी नगर की रुखसार को बेच दिया था। घटना के बाद से रुखसार भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। कार पर नंबर नहीं था। गाड़ी की चेसिस और इंजन नंबर से पता चला कि गाड़ी इस वक्त जीटीबी नगर करेली के रहने वाले निसार अहमद की पत्नी रुखसार के नाम पर है। 

मूल रूप से यह गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस बिरयानी की थी। उसने लगभग साल भर पहले गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर करवाई थी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत जीटीबी नगर स्थित पते रुखसार के पते पर पहुंची लेकिन वहां ताला लगा था। उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने इसी मामले में नफीस बिरयानी को हिरासत में लिया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *